जल उठेंगी सहेलियां, पहनें 'सोनू भिड़े' जैसे स्टनिंग लहंगा-चोली


By Shradha Upadhyay31, Aug 2024 07:30 PMjagran.com

पलक सिंधवानी टीवी एक्ट्रेस

पलक सिंधवानी टीवी की फेमस और यंग एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'सोनू भिड़े' का किरदार निभाया था। इसके बाद डीवा काफी फेमस हुई।

पलक सिंधवानी फैशन क्वीन

महज 26 साल की पलक शानदार अदाकारी के साथ फैशन सेंस को लेकर भी छाई रहती हैं। उनका हर लुक आते ही वायरल हो जाता है। यंग गर्ल्स उनके लुक्स को खूब कॉपी करती हैं।

पलक स्टनिंग लहंगा-चोली

आज हम आपको अभिनेत्री के स्टनिंग लहंगा-चोली दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स कैरी करके खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।

व्हाइट मिरर वर्क लहंगा

एक्ट्रेस व्हाइट कलर के मिरर वर्क लहंगे स्लीवलेस चोली में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ नेटिड दुपट्टा बेस्ट लुक दे रहा है।

शिमरी लहंगा

यंग गर्ल्स इस फेस्टिव सीजन हॉट दिखना चाहती हैं तो पलक के जैसे शिमरी लहंगे डीप नेक चोली लुक को कॉपी कर सकती हैं।

मल्टी कलर फ्लेयर लहंगा

यदि आपको इस गणेश चतुर्थी ट्रेडिशनल दिखना है तो इस तरह के मल्टीकलर लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।

लहरिया प्रिंट लहंगा

आप इस त्योहारों के सीजन में इस तरह के कलरफुल लहरिया प्रिंट लहंगे बनवा सकती हैं। ये आपको इंडियन लुक में रंग देंगे।

टाई एंड डाई लहंगा

सोनू का रेड एंड व्हाइट टाई एंड डाई लहंगा हैवी वर्क चोली यंग गर्ल्स के लुक में चार चांद लगा देगी। ऐसा लहंगा अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ