सोनारिका भदौरिया टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने देवों के देव महादेव में पार्वती के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। आज डीवा इंडस्ट्री का फेमस चेहरा हैं।
अभिनेत्री इन दिनों अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरती नजर आती हैं। उनका हर लुक बेहद अट्रैक्टिव और गॉर्जियस होता है।
इंडियन ऑउटफिट में अप्सरा दिखने वाली सोनारिका के आज हम आपको साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको न्यूली मैरिड दिवाली पर कैरी करके खुद को ब्यूटीफुल बना सकती हैं।
अभिनेत्री रेड कलर की गोल्डन बॉर्डर वेलवेट साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके संग उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी विद ब्रेड हेयर स्टाइल जिसपर गजरा लपेटा हुआ है। जो कि उनके लुक को प्रिटी बना रहा है।
आप चाहे तो डीवा के जैसी कांजीवरम साड़ी से भी दिवाली पर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसके संग गोल्डन नेकपीस झुमकी लुक की शोभा बढ़ा रही है।
न्यूली मैरिड के लिए सोनारिका के जैसी रेड और ऑरेंज कॉम्बिनेशन वाली सिल्क साड़ी विद प्लेन फुल स्लीव्स ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप बेहद गॉर्जियस दिखेंगी।
दिवाली पर एक्ट्रेस के जैसी पिंक चिकन वर्क साड़ी में आप ब्यूटीफुल नजर आएंगी। ऐसी साड़ियां सिंपल दिखने के साथ स्मार्ट लुक देती हैं।
आप डीवा के जैसी फ्लोरल प्रिंट साटन साड़ी विद ऑफ शोल्डर ब्लाउज को भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ियां हर किसी के लुक को मॉडर्न बनाती हैं।
All Photo Credit : Instagram