साड़ी से लेकर सूट तक, सोनम कपूर के शानदार इंडियन आउटफिट


By Akanksha Jain16, Sep 2024 09:00 AMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोनम कपूर ने रणबीर कपूर की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

सोनम कपूर का फैशन सेंस

सोनम कपूर का फैशन सेंस काफी ज्यादा शानदार है। वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक एक्ट्रेस का हर लुक काफी स्टाइलिश होता है।

सोनम कपूर के इंडियन लुक्स

आज हम आपको सोनम कपूर के शानदार इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं। आप भी एक्ट्रेस के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।

सोनम कपूर का अनारकली सूट

रेड कलर के अनारकली सूट में सोनम कपूर बहुत प्यारी लग रही हैं। सोनम कपूर की तरह आप भी अनारकली सूट को आप भी पहन सकती हैं।

सोनम कपूर रॉयल साड़ी लुक

अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप सोनम कपूर की तरह ही टिश्यू साड़ी पहन सकती हैं और लुक को रॉयल बना सकती हैं।

शानदार लहंगा डिजाइन

अगर आप लहंगा डिजाइन की तलाश में हैं तो आप सोनम कपूर की तरह ही व्हाइट लहंगा पहन सकती हैं। व्हाइट लहंगे में एक्ट्रेस का लुक शानदार लग रहा है।

सीधे पल्ले की साड़ी

अपने लुक को शानदार बनाने के लिए आप सोनम कपूर की तरह ही सीधे पल्ले की साड़ी पहन सकती हैं। बांधनी साड़ी में सोनम कपूर बहुत सुंदर लग रही हैं।

लंबी लड़कियां लें फैशन टिप्स

सोनम कपूर के ये इंडियन आउटफिट्स लंबी लड़कियां स्टाइल कर सकती हैं। आप एक्ट्रेस से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ