यंग गर्ल्स पर खूब जचेंगे Sonam Bajwa के ये साड़ी लुक्स


By Akanksha Jain13, Jul 2024 05:30 PMjagran.com

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा

पंजाबी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सोनम बाजवा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोनम बाजवा नेशनल क्रश के नाम से भी जानी जाती हैं।

सोनम बाजवा के साड़ी लुक्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक सोनम बाजवा के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाएंगे।

सोनम बाजवा का लेटेस्ट लुक

सोनम बाजवा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है।

व्हाइट क्लासी सिक्विन साड़ी लुक

अगर आप अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह की सिक्विन साड़ी कैरी कर सकती हैं।

पिंक साड़ी लुक

पिंक कलर की साड़ी हर लड़की की पहली पसंद होती है। आप भी इस तरह की पिंक साड़ी को खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।

हॉट इन ब्लैक साड़ी

ब्लैक लवर्स के लिए सोनम बाजवा का ये ब्लैक सिक्विन साड़ी लुक परफेक्ट है। ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस हुस्न की मल्लिका लग रही हैं।

सिक्विन साड़ी करें ट्राई

अगर आप कॉकटेल पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो आप भी सोनम बाजवा की तरह ही सिक्विन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

सेसी ब्लाउज डिजाइन

साड़ी के साथ साथ आप सोनम बाजवा के सेसी ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। यंग गर्ल्स पर इस तरह के ब्लाउज खूब जचेंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ