सलमान खान के साथ इन हसीनाओं ने शुरू किया अपना करियर


By Akanksha Jain08, May 2024 05:27 PMjagran.com

सलमान खान के साथ किया डेब्यू

आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया। इस लिस्ट में कई बड़ी एक्ट्रेसेज का नाम शामिल है।

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने 1991 में अपनी पहली फिल्म पत्थर के फूल से डेब्यू किया और इसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

जरीन खान

फिल्म वीर के जरिए जरीन खान ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सलमान खान नजर आए थे।

डेजी शाह

डेजी शाह ने फिल्म जय हो से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में डेजी शाह और सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे।

भूमिका चावला

 भूमिका चावला और सलमान खान की फिल्म तेरे नाम को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। 

शहनाज गिल

पंजाब की कटरीना यानी शहनाज गिल ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म किसी का भाई किसी की जान से की थी।

सई मांजरेकर

साल 2019 में आई फिल्म दबंग 3 में सई मांजरेकर के साथ सलमान खान नजर आए थे। हिंदी के अलावा एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म में भी काम किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ