पति की बढ़ेंगी हार्ट बीट, करवाचौथ पर पहनें Sonakshi जैसे सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay17, Oct 2024 04:13 PMjagran.com

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। डीवा की एक्टिंग से लेकर लुक्स के लाखों फैंस दीवाने हैं। उनका हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।

सोनाक्षी सलवार-सूट फॉर करवा चौथ

आइए आज एक नजर सोनाक्षी के वार्डरोब में उनके सलवार-सूट कलेक्शन पर डालते हैं। जिनको आप इस करवा चौथ पहनकर अपने पिया का दिल चुरा सकती हैं।

रेड अनारकली सूट

एक्ट्रेस टोमैटो रेड कलर के गोल्डन वर्क अनारकली सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके संग उन्होंने गोल्डन झुमके माथे पर बिंदी और मांग भरी हुई है।

सिल्क वन पीस सूट

आप इस करवा चौथ डीवा के जैसे मेजेंटा पिंक सिल्क वन पीस सूट से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। फेस्टिवल्स के लिए ऐसे सूट बेस्ट रहते हैं।

फ्रंट ओपन सूट

सोनाक्षी का डार्क ब्लू फ्रंट ओपन हैवी वर्क सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है। ऐसे सूट पहनकर आप एकदम हुस्न की मल्लिका दिखेंगी।

रेड अंगरखा सूट

करवा चौथ के लिए डीवा का रेड स्लिम एम्ब्रॉयडरी वाला अंगरखा सूट भी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप एकदम पटाखा कुड़ी लगेंगी।

हैवी वर्क शरारा सूट

एक्ट्रेस पिंक कलर के हैवी वर्क शरारा सूट में कहर ढहा रही हैं। इसके साथ उन्होंने साइड फ्लावर बन लुक से खुद को और ज्यादा प्रिटी लुक दिया है।

स्कर्ट कुर्ती सूट

आपको यदि इस करवा चौथ कुछ यूनिक ट्राई करना है तो उसके लिए आप सोनाक्षी के डार्क ग्रीन स्कर्ट विद कुर्ती सूट से आइडिया ले सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram