सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल हैं, जो हाल में बॉयफ्रेंड इकबाल संग शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल ने सात साल डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया।
सोनाक्षी के बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ फैशन क्वीन भी हैं। डीवा का हर ऑउटफिट आते ही इंटरनेट पर बवाल मचा देता है। सोनाक्षी के देसी लुक काफी अट्रैक्टिव होते हैं।
तो आज हम आपको एक्ट्रेस के वार्डरोब से उनके गॉर्जियस सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें न्यूली मैरिड रक्षाबंधन पर कैरी करके खूबसूरत दिख सकती हैं।
अभिनेत्री ने हाल में इंस्टाग्राम पर प्लेन ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट विद चुंदरी प्रिंट दुपट्टे में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ कंट्रास्ट झुमके और मांग टीका से लुक कंप्लीट किया गया है।
आजकल शरारा सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप सोनाक्षी के जैसे सिंपल सोबर बंधेज प्रिंट वाले शरारा सूट लुक को भी ट्राई कर सकती हैं।
रक्षाबंधन पर कुछ डिफरेंट ट्राई करना है तो गर्मियों में काफ्तान स्टाइल सूट बेस्ट रहते हैं। डीवा ने जरी वर्क वाला सिल्क सूट कैरी किया हुआ है। इसके साथ परांदा स्टाइल छोटी पेयर की है।
यदि आप न्यूली मैरिड हैं और कुछ हैवी ट्राई करने का सोच रही हैं तो इस तरह का हैवी घेर अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
सोनाक्षी सिन्हा ग्रीन कलर के गोल्डन वर्क पेप्लम स्टाइल सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ गजरा बन हेयर स्टाइल विद झुमकी और मैचिंग नेकपीस सूट कर रहा है।