लंबा और पतला दिखने के लिए पहनें Sonakshi जैसे आउटफिट्स


By Akanksha Jain07, Jun 2024 12:34 PMjagran.com

दबंग गर्ल्स सोनाक्षी सिन्हा

साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।

सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस

फैशन सेंस के मामले में सोनाक्षी सिन्हा किसी से भी कम नहीं हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक एक्ट्रेस का हर आउटफिट शानदार होता है।

ऑफिस गर्ल्स लें इंस्पिरेशन

अगर आप ऑफिस जाती हैं और अपने पुराने ऑफिस लुक से बोर हो गई हैं तो आप सोनाक्षी सिन्हा के इन लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं।

आउटफिट में दिखेंगी पतली और लंबी

अपनी पर्सनालिटी को पतला और लंबा दिखाने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के ये आउटफिट्स कैरी करें। एक्ट्रेस का हर लुक काफी डिफरेंट होता है।

सोनाक्षी सिन्हा का लेटेस्ट लुक

सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने प्रिंटेड ब्लैक को-ऑर्ड सेट में अपना लुक शेयर किया था।

को-ऑर्ड सेट करें स्टाइल

फिलहाल को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप लॉन्ग और शॉर्ट को-ऑर्ड सेट को भी ऑफिस में पेयर कर सकती हैं। 

हॉट इन रेड आउटफिट

 इस रेड कलर के को-ऑर्ड सेट में सोनाक्षी सिन्हा काफी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक ऑफिस पार्टी के लिए परफेक्ट है। 

ब्लैक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन

ब्लैक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा क्लासी होता है। आप भी सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ