बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोनाक्षी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।
वहीं अब खबर आ रही है कि रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी कर सकती हैं।
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है, हालांकि अभी तक दोनों ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है।
बात की जाए जहीर खान की तो जहीर इकबाल बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जहीर इकबाल ने साल 2019 में आई फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने फिल्म डबल एक्सएल में साथ में काम किया है। दोनों की जोड़ी को फिल्म में बहुत पसंद किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सिर्फ 13 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। वह 23 जून को जहीर के साथ शादी करेंगी।
कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी मुंबई में ही होगी। शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में मनाया जाएगा।
दोनों की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। साथ ही 'हीरामंडी' की पूरी कास्ट भी शामिल हो सकती है।