ऑफिस लुक के लिए परफेक्ट हैं Sonakshi Sinha के ये को-ऑर्ड सेट


By Akanksha Jain28, Sep 2023 08:25 PMjagran.com

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दंगब गर्ल के नाम से पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पार्टी लुक हो या फिर कैजुअल एक्ट्रेस का हर लुक शानदार होता है।

ऑफिस लुक

अगर आप भी सोनाक्षी सिन्हा के फैन हैं और अपने लुक को कुछ डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो आप सोनाक्षी के इन लुक्स को कैरी कर सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट

आप ऑफिस गर्ल हैं और अपने पुराने ऑफिस आउटफिट्स से बोर हो गई हैं तो आप सोनाक्षी सिन्हा के इन को-ऑर्ड सेट्स को कैरी कर सकती हैं।

डेनिम लुक

ब्लैक कलर का ये डेनिम को-ऑर्ड सेट लुक काफी ज्यादा क्लासी लग रहा है। आप इस लुक को जरूर कैरी करें।

हॉट लुक

अगर आप अपने लुक को हॉटनेस का तड़का देना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा के इस ग्रे आउटफिट को कैरी करें।

को-ऑर्ड स्कर्ट

जरूरी नहीं कि आप पैंट और जैकेट वाले ही को-ऑर्ड सेट कैरी करें। आप सोनाक्षी की तरह स्कर्ट को-ऑर्ड सेट भी करै कर सकती हैं।

क्लासी व्हाइट

इस व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक काफी ज्यादा क्लासी लग रहा है।

आप भी करें ट्राई

फैशन सेंस के मामले में दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा किसी से भी कम नहीं हैं। एक्ट्रेस के ये लुक आपके ऑफिस लुक में चांद लगा देंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ