सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस को लेकर भी तहलका मचाए रहती हैं। उनका हर लुक यूनिक होता है।
आज हम आपको फैशन क्वीन सोनाक्षी के ब्लेजर सेट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ऑफिस इवेंट्स में पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सिक्विन वर्क वाले ब्लैक ब्लेजर सेट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें सोनाक्षी बेहद हॉट लग रही हैं।
डीवा का लूज फिटिंग प्रिंटेड पेंट ब्लेजर सेट काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। इसके साथ उन्होंने पिंक क्रॉप टॉप पहना है।
ऑफिस इवेंट्स के लिए इस तरह के डिसेंट प्लेन ब्लैक ब्लेजर विद व्हाइट शर्ट सेट बेस्ट रहते हैं। साथ में एक्ट्रेस ने बन हेयर स्टाइल पेयर किया है।
यदि आपको व्हाइट कलर पहनना पसंद है तो आप सोनाक्षी की तरह लाइनिंग प्रिंट वाला थ्री पीस ब्लेजर सेट ट्राई कर सकती हैं। ये आपको क्लासी लुक देगा।
आप कुछ डिफरेंट दिखने के लिए किसी साटन गाउन के साथ कंट्रास्ट कलर का एक्ट्रेस की तरह ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। जिसमें आप इवेंट में यूनिक दिखेंगी।
आप सोनाक्षी के इस चेक प्रिंट ब्लेजर पेंट विद व्हाइट क्रॉप टॉप लुक से भी आइडिया ले सकती हैं। आप इसमें बोल्ड नजर आएंगी।