Gandhi Jayanti 2023: जानें बापू से जुड़े कुछ रोचक तथ्य


By Farhan Khan02, Oct 2023 02:00 PMjagran.com

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

आज हर कोई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है। गांधी को लोग प्यार से बापू कहकर भी पुकारते हैं।

गांधी जयंती

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इस मौके पर हर साल दिन को गांधी जयंती के रूप में जाना जाता है।

अनछुए पहलू

ऐसे में आज हम गांधी के उन अनछुए पहलुओं के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।

नोबेल पुरस्कार

गांधी जी ने अपना पूरा जीवन सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देते हुए बिताया लेकिन महात्मा गांधी को खुद कभी शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं जीता।

विवाह

13 की साल छोटी सी उम्र में  महात्मा गांधी का विवाह कस्तूरबा माकनजी से हो गया था। इस शादी से उनकी चार बेटे भी हुए।

पढ़ाई

गांधीजी साल 1888 में कानून की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1893 में उन्हें दक्षिण अफ्रीका में मौजूद एक भारतीय फर्म में काम करने का मौका मिला था।

भेदभाव

हालांकि, उस दौरान दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश और डच का शासन था। ऐसे में वहां अन्य भारतीयों की तरह उन्हें भी लगातार भेदभाव का सामना करना पड़ा।

आंदोलन

इस भेदभाव और दुर्व्यवहार ने गांधी जी को दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के नागरिक अधिकारों के लिए अभियान शुरू करने के लिए प्रेरित किया और इस तरह उनके पहले आंदोलन की शुरुआत हुई।

नाथूराम गोडसे

30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली में एक प्रार्थना सभा में जाते समय नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर गांधी जी हत्या कर दी थी।