संगीत नाइट पर पहनें शोभिता जैसी ट्रेंडी साड़ियां


By Priyam Kumari09, Dec 2024 12:47 PMjagran.com

शोभिता धूलिपाला की दिलकश अदाएं

साउथ की फेमस एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला एक्टिंग के अलावा खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शोभिता अपने लुक्स को लेकर फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं।

एक्ट्रेस की शानदार साड़ियां

शोभिता के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है। अगर आप किसी खास के संगीत फंक्शन में साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के इन साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

टिशू सिल्क साड़ी

एक्ट्रेस येलो कलर की टिशू सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह लुक संगीत नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है। साड़ी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप रखा है।

हैवी वर्क साड़ी

अगर आप संगीत नाइट में हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की हैवी वर्क वाली यह नेट साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी क्लासी और गॉर्जियस लुक देती हैं।

पिंक एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी

शोभिता ने पिंक कलर की एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी के साथ सेमी स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है। जो उनके लुक पर चार चांद लग रहा है। आप भी संगीत फंक्शन पर ऐसी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।

नेट साड़ी

आप संगीत फंक्शन के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने पिंक कलर की नेट साड़ी पहनी हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी व फंक्शन के लिए बेस्ट होते हैं।

सीक्वेन साड़ी

एक्ट्रेस की यह सिल्वर कलर की सीक्वेन साड़ी को संगीत फंक्शन के लिए स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी काफी स्टाइलिश और हॉट लुक देती हैं।

फ्लावर प्रिंट साड़ी

एक्ट्रेस ने फ्लावर प्रिंट साड़ी कैरी किया है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। आप भी उनके इस साड़ी लुक को ऑप्शन में रख सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@sobhitad)