2 हजार से कम कीमत के बेस्ट स्मार्टवॉच


By Ankita Pandey23, Jul 2022 06:43 PMjagran.com

बजट स्मार्टवॉच

Noise, boAt, Realme, Boult, Fire Bolt जैसी कंपनियां अपने यूजर्स के लिए किफायती स्मार्टवॉच लाती रहती है। आज हम 2 हजार से कम कीमत के स्मार्टवॉच की बात करेंगे।

Noise ColorFit Pulse Grand

ये स्मार्टवॉच पल्स सीरीज में कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस है। यह स्मार्टवॉच 1.69 इंच के डिस्प्ले, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, स्पो 2 सेंसर के साथ आता है। इसकी कीमत 1799 रुपये है।

Boult Cosmic

Boult Cosmic को 1999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें 1.69-इंच TFT डिस्प्ले है, जिसमें 240x280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 218ppi की पिक्सेल डेंसिटी और 500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Boult Cosmic के फीचर्स

इसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड सेचुरेशन ट्रैकर हार्ट रेट मॉनिटर और कई खेल मोड भी है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में कैलोरी काउंट और स्टेप काउंट के लिए एडवांस HR सेंसर भी हैं।

boAt Wave Lite

भारत में इस स्मार्टवॉच को 1999 रुपये में लॉन्च किया गया, है। boAt Wave Lite 1.69-इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 500nits की पीक ब्राइटनेस और 70 प्रतिशत RGB कलर गैमेट मिलता है।

boAt Wave Lite के फीचर्स

स्मार्टवॉच लगातार आपकी हार्ट रेट की निगरानी कर सकती है। यहां तक कि आपके सोने के पैटर्न के साथ-साथ SpO2 को भी ट्रैक करती है। इस वॉच के साथ आपको 10 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

Fire-Boltt Ninja 3

फायर बोल्ट निंजा 3 स्मार्टवॉच फिलहाल अमेजन पर 1599 रुपये में बिक रही है। इस स्मार्टवॉच में 1.69-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Fire-Boltt Ninja 3 के फीचर्स

यह स्मार्टवॉच रीयल टाइम 24*7 SPO2 / ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, डायनेमिक हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे कई स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आती है।

Boult Drift

Boult Drift को भारत में 1499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टवॉच में 240x280 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 218ppi पिक्सल डेंसिटी और 500nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 1.69-इंच का TFT डिस्प्ले है।

Boult Drift के फीचर्स

इसमें 60 प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड और 150+ वॉच फेस हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी है, जो आपको किसी भी समय हार्ट रेट की जांच करने देगी।

2 हजार की बजट स्मार्टवॉच

ज्यादा जानकारी के लिए Read More पर क्लिक करें

WhatsApp Secret Tips: बिना ऐप अन-इंस्टॉल वॉट्ससऐप से हो सकते हैं गायब, जानें पूरा प्रॉसेस