Face Wrinkles: झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स


By Saloni Upadhyay13, Nov 2022 04:58 PMjagran.com

झुर्रियां कम करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं। ये आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

चना दाल और एलोवेरा

चेहरे की झुर्रियों से राहत पाने के लिए चने की दाल के पेस्ट में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

केले का पेस्ट

केले सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए पके केले के टुकड़ों में काट लें, अब इसे अच्छी तरह मैश करें। इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें।

अंडे की जर्दी और टमाटर

अंडे की जर्दी में टमाटर का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें। इससे झुर्रियां कम होने में मदद मिल सकती है।

खीरे का जूस

खीरे स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। आप खीरे के जूस को चेहरे पर लगा सकते हैं। चाहें तो खीरे और टमाटर के जूस को मिलाकर भी स्किन पर लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

पानी की मदद से मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बना लें, अब इसे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें। यह त्वचा में कसाव लाती है और झुर्रियां भी कम करती है।

ऑलिव ऑयल

इस तेल से चेहरे पर मालिश करने से झुर्रियां कम हो सकती है। रात में सोने से पहले आप इस तेल से चेहरे की मसाज करें।