आज 7 अक्टूबर को रोहित शेट्टी डायरेक्ट मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर आउट हो गया है। इस धांसू और दमदार ट्रेलर को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 48 सेकंड का है। ऐसे सिंघम अगेन का ट्रेलर इतिहास की ऐसी पहली फिल्म होगी, जिसका ट्रेलर इतना लंबा है।
सिंघम अगेन की कहानी को रामायण से जोड़ा गया है। ट्रेलर में आपको रामायण के संवाद को कैरेक्टर भी नजर आयेंगे। ऐसे में फिल्म में आपको एक्शन, आस्था, रामलीला के दृश्य और देशभक्ति सबकुछ देखने को मिलने वाला है।
वही बात की जाय फिल्म की स्टार कास्ट की तो वो जबरदस्त है। जिसका अंदाज आपको ट्रेलर देखकर लग ही गया होगा। इस बार फिल्म में आपको कुछ नए और कुछ पुराने किरदार दिखेंगे।
इस बार आपको मूवी में अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने को मिलने वाली हैं। दोनों एक्टर के धांसू स्टंट आपको दीवाना बना देंगे।
इसके अलावा हाल में मां बनी दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम बनकर नजर आएंगी। जबकि करीना कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में हैं।
इसके अलावा मूवी में इस बार टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और विक्की कौशल भी धमाल मचाने वाले हैं।
वही आपको बता दें सिंघम अगेन के ट्रेलर के साथ रिलीज डेट भी सामने आ चुकी हैं। फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।