रोहित शेट्टी स्टारर फ्रेंचाइजी फिल्म सिंघम के अबतक दो पार्ट आ चुके हैं। वही अब तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है।
वही अब अजय देवगन की इस फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम 'सिंघम अगेन' है। इस बार कई नए कलाकारों की एंट्री होने जा रही है।
ऐसे में अबतक कई स्टार्स के धांसू लुक भी सामने आ चुके हैं। जिनको देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
हाल में सिंघम के हर पार्ट में नजर आने वाले बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन का खतरनाक लुक रिवील हुआ है। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस बार फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस का पुलिस की वर्दी पहने दमदार फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म में वो शक्ति शेट्टी का किरदार निभाएंगी।
इससे पहले टाइगर श्रॉफ का धांसू फर्स्ट लुक सामने आया था। फिल्म में एक्टर ACP सत्या का रोल प्ले करने वाले हैं।
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर भी इस बार सिंघम अगेन का पार्ट होंगी। हाल में एक्ट्रेस का हाथ में गन लिए लेडी सिंघम लुक रिवील हुआ था। फिल्म में वो अवनी बाजीराव का रोल अदा करेंगी।
इसके अलावा रणवीर सिंह का भी पुलिस के किरदार में धांसू लुक सामने आ चुका है।