72 साल की उम्र में गजल गायक Pankaj Udhas का निधन


By Shradha Upadhyay26, Feb 2024 04:57 PMjagran.com

मशहूर गजल गायक

72 साल की उम्र में मशहूर सिंगर और गजल गायक पंकज उधास का आज 26 फरवरी को निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरे इंडस्ट्री जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

लंबे समय से बीमार पंकज

बताया जा रहा है पंकज उधास जी काफी लंबे वक़्त से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया के जरिये दी।

पंकज जी फेमस सांग

लेजेंड्री गायक पंकज जी ने वैसे तो बहुत गाने गाए थे। लेकिन उनका गाना 'चिट्ठी आई हैं' काफी पॉपुलर है। इसी गजल से उन्हें काफी पहचान मिली।

बेहतरीन फिल्मों के गाने गाए

पंकज उधास जी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। चांदी जैसा रंग है तेरा और न कजरे की धार भी उनका चर्चित सांग है।

सर्वोच्च सम्मान मिला

अपनी शानदार गायकी के चलते उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

पंकज उधास जन्म

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। इसके बाद उनका परिवार मुंबई जाकर बस गया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ