तुलसी को सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं?


By Ashish Mishra30, Jan 2024 05:37 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

इस पौधे का धार्मिक रूप से विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में इस पौधे की पूजा करने विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे पर सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं?

तुलसी की पूजा करना

इस पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। अगर आप रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं तो धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना सुबह-शाम इस पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्य भी तरक्की करते हैं।

सिंदूर का महत्व

हिंदू धर्म में सिंदूर का विशेष महत्व होता है। इसे सौभाग्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। विवाह के समय भी सिंदूर को दुल्हन की मांग में लगाया जाता है।

तुलसी के पौधे पर सिंदूर लगाना

प्राचीन काल से ही तुलसी पर सिंदूर लगाने की प्रथा चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे पर सिंदूर चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।

तुलसी का पौधा लगाने का पात्र

इस पौधे को हमेशा मिट्टी के पात्र में ही लगाना चाहिए। भूलकर भी तुलसी के पौधे को प्लास्टिक या अन्य पात्र में नहीं रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस पौधे को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

दीपक जलाना

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस दीपक को शाम के समय घी डालकर जलाना चाहिए। इस समय दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ