सलमान खान की अवेटेड फिल्म सिकंदर रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कि यह मूवी पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करने में सफल रही है?
भाईजान अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। फैंस इनकी फिलमों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत लेते हैं।
सलमान खान की सिकंदर मूवी पहले दिन ज्यादा जलवा नहीं बिखेर पाई। रिपोर्ट के अनुसार, यह मूवी 26 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है।
सिकंदर मूवी रिलीज होने के तुरंत बाद ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई। फिर भी मूवी को लेकर फैंस का काफी क्रेज है।
इस मूवी को बनाने में काफी खर्च किया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा था कि मेकर्स इस मूवी को बनाने में 400 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
सिकंदर मूवी में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं। इससे पहले वह पुष्पा 2 , एनिमल और छावा में भी जलवा दिखा चुकी हैं।
ए आर मुरुगॉदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी ने किरदार निभाया है।
मूवी के कलेक्शन के बारे में जानने समेत एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ