सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव भगवान शिव के लिए होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। बिगड़े काम बन जाते हैं। धीरे-धीरे तरक्की होने लगती है। गृह क्लेश का खात्मा भी हो जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि शिव जी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को क्या संकेत मिलते हैं? आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके दिन बदलने वाले हैं। आपकी लौटरी लग सकती है।
लौटरी लगने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है। घर में समृद्धि आ सकती है। आपकी नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है।
अगर किसी व्यक्ति को सुबह के समय डमरू की आवाज सुनाई देती है, तो यह एक शुभ संकेत हो सकता है। आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
घर में धन का आगमन होने के साथ-साथ पड़ोस में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। लंबे समय से अटका धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन की तिजोरी भी भरी रहेगी।
सपने में भगवान शिव का मंदिर भी देखना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि महादेव आपसे प्रसन्न हैं और जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com