अचानक आयोडीन कमी से शरीर में दिखते हैं ये संकेत


By Ashish Mishra24, Feb 2024 06:00 AMjagran.com

आयोडीन की कमी

शरीर को हेल्दी रखने में आयोडीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में आयोडीन की कमी होने पर कई संकेत दिखाई देने लगते हैं।

शरीर के विकास के नियंत्रित करना

आयोडीन शरीर के विकास नियंत्रित करने और कोशिकाओं की मरम्मत करने और थायराइड हार्मोन के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

अचानक वजन बढ़ना

शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन न होने पर तेजी से वजन बढ़ने लगता है। इसकी कमी होने पर थायराइड हार्मोन बनने की गति धीमी होने लगती है।

बालों का झड़ना

आयोडीन की कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। इसकी कमी होने पर थायराइड हार्मोन कम होने लगता है। इस स्थिति में बालों के छिद्र का विकास कम होने लगता है। जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं।

ठंड लगना

कई बार लोगों को सामान्य से ज्यादा ठंड लगने लगती है। ऐसा होना आयोडीन की कमी होने का संकेत हो सकता है। इससे बचने के लिए फैट युक्त चीजों को खाना चाहिए।

याददाश्त कमजोर होना

शरीर में आयोडीन की कमी का असर याददाश्त पर भी पड़ता है। इससे सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है। इस कमी को दूर करने के लिए आयोडीन युक्त चीजों को खाना चाहिए।

गर्दन में सूजन

शरीर में आयोडीन की कमी होने पर गर्दन में सूजन होने लगती है। ऐसा घेंघा रोग की वजह से भी हो सकता है। शरीर में इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

आयोडीन की कमी को दूर करना

शरीर में आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में आयोडीन युक्त नमक को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा पालक, गाजर, टमाटर और पनीर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ