Uric Acid बढ़ने पर दिखते हैं ये 4 संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान


By Ashish Mishra11, Mar 2025 05:30 AMjagran.com

यूरिक एसिड बढ़ना

अक्सर लोग यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या का सामना करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके बढ़ने पर शरीर में कौन से संकेत दिखाई देते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इन कमी को दूर करने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण

शरीर में यूरिक एसिड पढ़ने पर कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इस संकेतों को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ सकती है।

त्वचा के रंग में बदलाव

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर त्वचा का रंग बदलने लगता है। ऐसे में स्किन का रंग लाल या बैंगनी होने लगता है।

जोड़ों में दर्द

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में होने लगता है। इससे व्यक्ति को चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

शरीर में सूजन होना

यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, किडनी में पथरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

थकान की समस्या

अगर आप थकान या कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है। इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यूरिक एसिड कैसे कंट्रोल करें?

इसे कंट्रोल करने के पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही, नियमित एक्सरसाइज करें और अल्कोहल पीने से बचें।

पढ़ते रहें

शरीर में दिखने वाले नेगेटिव संकेत के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ