Fatty Liver होने पर दिखते हैं ये 4 संकेत


By Ashish Mishra04, Jun 2025 10:00 PMjagran.com

फैटी लिवर की समस्या

कई लोग फैटी लिवर की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि फैटी लिवर होने पर शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर शरीर में कई परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

फैटी लिवर के संकेत

इस परेशानी में शरीर में कई संकेत दिखाई देते हैं। इन संकेतों को इग्नोर करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं और हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

पेट के पास चर्बी बढ़ना

अगर आपके पेट के पास वजन बढ़ रहा है, तो सावधान हो जाइए। यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। ऐसा स्थिति में पेट बाहर निकलने लगता है।

कमजोरी महसूस होना

अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बाद भी कमजोरी का सामना कर रहे हैं, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और लिवर भी ठीक से काम नहीं करता है।

भूख न लगना

कई बार व्यक्ति को भूख न लगने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा फैटी लिवर की वजह से भी हो सकता है। इसमें पेट भरा हुआ महसूस होता है।

आंखों में पीलापन

फैटी लिवर होने पर आंखों में पीलापन आ सकता है। इसके अलावा, स्किन में खुजली या चकत्ते भी फैटी लिवर का संकेत हो सकते हैं।

फैटी लिवर से कैसे बचें?

फैटी लिवर से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, अल्कोहल का सेवन करने से भी परहेज करें और लाइफस्टाइल को अच्छा रखें।

पढ़ते रहें

शरीर में दिखने वाली संकेत के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ