क्या नाराज हैं पूर्वज? इन संकेतों से जानें


By Farhan Khan04, May 2023 04:21 PMjagran.com

सुखी जीवन

हर कोई सुखी जीवन व्यतीत करना चाहता है। इसके लिए लोग खूब मेहनत करते हैं।

असफल

हालांकि कुछ लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद सफल नहीं हो पाते और न ही सुखी रह पाते हैं।

मृत पूर्वज

कभी-कभी सुखी न रहने का कारण आपके मृत पूर्वज भी हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है।

गलतियां

हम जाने-अनजाने में ऐसी कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से आपके पूर्वज नाराज हो जाते हैं और हर समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

संकेत

ऐसे में आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताएंगे, जो यह बताते हैं कि आपके पूर्वज नाराज है।

कार्य में बाधा

यदि आप मेहनत करने के बावजूद काम सफल नहीं हो पा रहे है तो इसका अर्थ है कि आपके पितृ आपसे नाराज हैं।

घर में लड़ाई

यदि आपके घर में काफी लड़ाई झगड़े और मनमुटाव रहता है और बिन बात के क्लेश होता रहता है, तो यह पितृ दोष का कारण हो सकता है।

अचानक नुकसान

अगर आपको किसी कार्य को करते हुए अचानक से नुकसान होने लगे तो यह भी पितृदोष के कारण हो सकता है।

विवाह में अड़चन

यदि आपकी शादी की बात बनते बनते बिगड़ जाती है, तो यह पितृ दोष का कारण हो सकता है।