वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई बॉलीवुड स्टार्स के फैशन सेंस को फॉलो करता है। तो आइये हम आपकी कंफ्यूजन दूर कर देते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं। जो कि अबतक कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीत चुके हैं।
धांसू एक्टिंग के साथ सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डेशिंग लुक से भी फैंस को इंप्रेस करते नजर आते हैं। उनका हर लुक यंग बॉयज के लिए इंस्पिरेशन वाला होता है।
आज हम आपके लिए लेजर आए हैं एक्टर के ट्रेडिशनल ऑउटफिट का स्टाइलिश कलेक्शन। जिसे आप इस वेडिंग सीजन ट्राई कर सकती हैं।
इस वेडिंग सीजन लांग हाइट बॉयज पर सिद्धार्थ का लांग वेलवेट कोट चूड़ीदार पजामी सेट शानदार लुक देने वाला है।
इस तरह से आप सिद्धार्थ की तरह कढ़ाईदार कुर्ते पजामे से भी खुद को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
इस तरह के बंदगले सेट विद पेंट विंटर सीजन में काफी डेशिंग लुक देते हैं। ब्लैक लवर्स के लिए ये लुक परफेक्ट है।
शादी सीजन में टक्सीडो सूट हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। ये एकदम क्लासी और स्मार्ट लुक देते हैं।