बालों को सुलझाने से लेकर उन्हें स्टाइल तक करने के लिए कंघी का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर घरों में प्लास्टिक की कंघी का यूज किया जाता है।
कुछ लोगों की आदत होती है सारा दिन कंघी करने की। खासतौर पर लड़कियां, जितनी बार कंघी करें वह कम है। ज्यादातर लड़कियां बालों को खुला रखती हैं, जिससे बालों को बार-बार कंघी करना पड़ता है।
प्लास्टिक की कंघी अन्य कंघी के मुताबिक काफी सस्ती होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से बालों को भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं प्लास्टिक की कंघी से बाल बनाने के नुकसान।
अगर आप बहुत ज्यादा प्लास्टिक की कंघी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, प्लास्टिक की नुकीले दांत के कारण स्किन पर चोट आ सकती है।
प्लास्टिक की कंघी से बाल बनाने से बालों की जड़े कमजोर हो जाती है। साथ ही, बाल झड़ने लगेंगी और भूलकर भी गीले बालों में प्लास्टिक न लगाएं।
अगर आप प्लास्टिक की कंघी का इस्तेमाल करते हैं, तो मोटे दांतों वाला होना चाहिए। इससे बाल उलझते नहीं हैं और उलझे बालों को सुलझाने में आसानी होती है।
यदि रोजाना प्लास्टिक का कंघी से बाल बनाते हैं, तो सिर की स्किन गर्म हो सकती है, जिससे बालों की जड़े कमजोर हो सकती हैं।
अगर आप प्लास्टिक की कंघी की जगह नीम की लड़की की कंघी का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बालों के लिए फायदेमंद होता है।
प्लास्टिक की कंघी से यह नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva