रात में आईलाइनर लगाकर सोने से क्या होता है?


By Priyam Kumari25, Mar 2025 07:00 AMjagran.com

मेकअप स्किन के लिए सही या गलत?

मेकअप हर लड़की और महिला को करना काफी पसंद होता है। मेकअप हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है। मगर, मेकअप का सही इस्तेमाल न किया जाए, तो इसके कारण कई परेशानियां भी हो सकती हैं।

लाइनर लगाकर सोने के नुकसान

कुछ महिलाएं अक्सर राते समय आईलाइनर बिना हटाए सो जाती हैं, तो जिसकी वजह से उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं लाइनर लगाकर सोने के कुछ नुकसान।

जलन की संभावना

रात को पार्टी या ऑफिस से आने के बाद लाइनर नहीं हटाती हैं, तो इसकी वजह से आंखों में जलन हो सकती है। साथ ही, कई बार आंखों में सूजन भी हो जाती है।

हो सकता है इंफेक्शन

लाइनर ही नहीं, अगर आप रात को मेकअप लगाकर सो जाती हैं, तो इससे आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले मेकअप अच्छी तरह से साफ करें।

आंखों की रोशनी पर असर

लाइनर लगाकर सोने से काफी सारी परेशानियां हो सकती है। इसमें से एक आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ा भी हो सकता है। मेकअप में मौजूद केमिकल आंखों पर सीधा असर डालते हैं।

डार्क सर्कल की परेशानी

आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने का एक मुख्य कारण लाइनर लगाकर सोना हो सकता है। अगर आप रोजाना ऐसा ही करती हैं, तो यह समस्या बढ़ सकती है।

आने लगेंगी झुर्रियां

अगर आप रोज लाइनर लगाकर सो जाती हैं, तो ऐसा करने से आंखों के आस-पास झुर्रियां होने लगती हैं। इसलिए हमेशा मेकअप साफ करके ही सोएं।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी रात को बिना मेकअप या लाइनर हटाए सो जाती हैं, तो इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा सोने से पहले रिमूवर से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें।

मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva