सिगरेट पीने से शरीर को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान


By Priyam Kumari27, Sep 2025 09:31 AMjagran.com

सिगरेट पीने से क्या होता है?

सिगरेट सिर्फ आदत नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोजाना सिगरेट पीते हैं तो उससे पहले इसके बड़े नुकसानों के बारे में जान लें।

फेफड़ों की बीमारी

सिगरेट के धुएं में टॉक्सिन्स फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे कैंसर, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

कैंसर का खतरा

सिगरेट में मौजूद निकोटिन और केमिकल्स शरीर में कैंसर पैदा कर सकते हैं। खासकर फेफड़े, मुंह, गले और मुंह का कैंसर।

दिल की बीमारियां

धूम्रपान दिल पर जोर डालता है। इससे हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ती है।

सांस लेने में दिक्कत

सिगरेट पीने से सांस लेने में तकलीफ, खांसी और थकान जल्दी हो जाती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है।

त्वचा और दांतों को नुकसान

धुआं त्वचा की नेचुरल चमक खो देता है और समय से पहले झुर्रियां लाता है। इससे दांत पीले और मसूड़े कमजोर हो सकते हैं।

इम्यूनिटी कमजोर होती है

सिगरेट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटा देती है। बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो जाती है।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए खतरनाक

अगर मां धूम्रपान करती है तो शिशु में जन्मजात रोग, कम वजन और सांस की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

सिगरेट पीने से सेहत को ये भारी नुकसान हो सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva