सर्दियों में पंखा चलाकर सोने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Priyam Kumari04, Dec 2025 12:00 PMjagran.com

सर्दियों में हानिकारक है पंखा चलाना

पंखा चलाकर सोना नॉर्मल बात है, लेकिन क्योंकि इन दिनों मौसम में भारी बदलाव हो रहा है, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानें सर्दियों में पंखा चालकर सोने के 7 नुकसान के बारे में।

सर्दी और खांसी बढ़ना

ठंडी हवा सीधे शरीर पर पड़ने से गले और श्वसन मार्ग में जलन हो सकती है। इससे खांसी और सर्दी के लक्षण बढ़ सकते हैं।

मांसपेशियों में दर्द और जकड़न

ठंडी हवा मांसपेशियों को कठोर कर सकती है। सुबह उठते समय पीठ या गर्दन में दर्द महसूस हो सकता है।

नींद में परेशानी

सर्दियों में ठंडी हवा शरीर के तापमान को प्रभावित कर सकती है। इससे नींद उथली और बेचैन हो सकती है।

त्वचा का रूखापन और खुजली

सर्दियों में पंखा चलाकर सोने से ठंडी हवा त्वचा से नमी निकाल देती है। इससे त्वचा रूखी और खुजली वाली हो सकती है।

कमजोर इम्यून सिस्टम

ठंडी हवा लंबे समय तक शरीर पर पड़ने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।

श्वसन रोगों का जोखिम

सर्दियों में सीधे ठंडी हवा में सोना अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए इन दिनों पंखे का कम इस्तेमाल करें।

सर्दी से जुड़ी एलर्जी

पंखे की हवा धूल और एलर्जेंस को फैलाती है। इससे नाक बहना, छींक या आंखों में जलन जैसी एलर्जी बढ़ सकती है।

पंखा इस्तेमाल करते समय तापमान नियंत्रित रखें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva