चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान


By Priyam Kumari17, May 2025 02:22 PMjagran.com

चेहरे को कैसे बनाएं ग्लोइंग?

खूबसूरती की दुनिया में चेहरे पर घरेलू नुस्खों से ग्लो लाने का ट्रेंड काफी पुराना है। आजकल आइस फेशियल यानी चेहरे पर बर्फ से मसाज करना काफी ट्रेंड में चल रहा है।

आइस फेशियल के नुकसान

चेहरे पर बर्फ लगाना कई सेलिब्रिटीज भी अपने स्किन केयर का हिस्सा बताते हैं। अगर आप भी इसे ट्राई करने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले इसके नुकसान के बारे में जान लीजिए।

स्किन ड्राइनेस

तेज धूप और गर्मी चेहरे को ड्राई नहीं बनाती है, बल्कि चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है। यह स्किन की नमी को सोख लेता है।

आइस बर्न

जैसे गर्मियों में तेज धूप स्किन को जला देती है, ठीक वैसे ही ठंडी चीजों से भी स्किन जल सकती है। अगर आप रोजाना चेहरे पर बर्फ लगा रहे हैं, तो आइस बर्न हो सकता है।

रैशेज या एलर्जी

चेहरे पर बर्फ रगड़ने से रैशेज या एलर्जी हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें। यह आपकी खूबसूरत को खराब कर सकता है।

मुंहासे की समस्या

सेंसिटिव लोगों को भूलकर भी चेहरे पर बर्फ नहीं लगाना चाहिए। ऐसे लोगों को चेहरे पर मुंहासे और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

निकलेंगे फफोले

अगर आप चेहरे पर ज्यादा बर्फ रगड़ते हैं, तो इससे फफोले हो सकते हैं। साथ ही, इनके निशान चेहरे पर रह जाएंगे।

ब्लड सर्कुलेशन

अगर आप डेली चेहरे पर बर्फ रगड़ते हैं, तो इससे ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है। हालांकि, आइसिंग करना अच्छा होता है, लेकिन लंबे समय तक आइसिंग करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

चेहरे पर बर्फ लगाने के ये नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva