कच्चा प्याज खाने से कौन सा रोग होता है? जानें


By Farhan Khan25, Nov 2023 02:08 PMjagran.com

कच्चा प्याज

प्याज खाने के लिए हमेशा से सलाह दी जाती रही है। इसमें सल्फर युक्त इस खाद्य पदार्थ में कई गुण हैं, जिसे कच्चा खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

कच्चा प्याज खाने के नुकसान

लेकिन अगर हम कच्चे प्याज को जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो इससे नुकसान भी हो सकता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।  

सर्जरी

अगर आपकी सर्जरी हुई है, तो प्याज का सेवन करने से ब्लड क्लॉटिंग में समस्या आ सकती है साथ ही यह आपके ब्लड शुगर को भी लो कर सकता है।

डायबिटीज

अगर आपका ब्लड शुगर लो रहता है, तो एक निश्चित मात्रा से अधिक प्याज का सेवन ना करें। ये आपके ब्लड शुगर को और अधिक कम कर सकता है।

डाइजेशन की समस्या

अगर आप डाइजेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको प्याज का इस्तेमाल जरा संभल कर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

प्रेगनेंट

प्रेगनेंट अगर आप प्रेगनेंट हैं या ब्रेस्‍ट फीडिंग कराती हैं, तो आपको जरूरत से अधिक प्याज खाने से बचना चाहिए। इससे आपके शिशु को नुकसान हो सकता है।

क्रॉस एलर्जी

अगर आपको क्रॉस एलर्जी की समस्या है, तो अधिक प्याज का सेवन समस्या पैदा कर सकता है। यदि किसी को मॉगवार्ट या सेलेरी से एलर्जी हो, तो प्याज से भी एलर्जी हो सकती है।

कम खाएं

ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि प्याज का सेवन कम जरूरत से ज्यादा न किया जाए ताकि आप गंभीर बीमारियों से बचे रहें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com