हेयर जेल से बालों को हो सकते हैं ये नुकसान


By Abhishek Pandey20, Feb 2023 05:07 PMjagran.com

हेयर स्टाइल

हेयर स्टाइल पर्सनैलिटी का एक हिस्सा होता है, कुछ लोग अपने बालों को अधिक आकर्षक बनाने के लिए हेयर जेल का उपयोग करते हैं।

हानिकारक रसायन

हेयर जेल में कई हानिकार रसायन होते हैं, रोजाना हेयर जेल का इस्तेमाल करने से बालों को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।

बालों का झड़ना

हेयर जेल में पाए जाने वाले रसायन स्कैल्प में होने वाले सेबम को उत्पादन को प्रभावित करते हैं। जो स्कैल्प की नमी बनाने बालों की मजबूती का काम करता है।

रुसी

हेयर जेल का रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी स्कैल्प सूख जाती है और ड्राई स्कैल्प कई परतदार हो जाती है। इसके कारण रुसी और खुजली जैसी समस्या आती है।

बालों का सफेद होना

इसका अधिक इस्तेमाल करने के कारण बालों का पीएच लेवल कम हो जाता है। जिससे बालों का सफेद होना जैसी कई समस्याएं होती है।

दो मुंहे बालों की समस्या

जेल में पाए जाने वाले रसायनों के कारण स्कैल्प को पोषण देने में बाधा उत्पन्न करते हैं। जिससे बाल कमजोर होते हैं और दो मुंहे होने शुरु हो जाते हैं।

बालों को डीहाइड्रेट करे

हेयर जेल स्कैल्प की नमी को सोख लेता है, जिसके कारण बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं।

पोषक तत्वों की कमी

लंबे समय तक हेयर जेल लगाने से स्कैल्प को ठीक से पोषण नहीं मिल पाता है, जिससे बालों बाल पतले हो जाते हैं।