किन लोगों को शहद नहीं खाना चाहिए?


By Farhan Khan23, Jul 2024 11:37 AMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर शहद

शहद विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कॉपर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खाने में यह बेहद अच्छा लगता है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए शहद

शहद में इतने सारे पोषक तत्व होते हैं लेकिन इसके बावजूद यह कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानें कि किन लोगों को नहीं खाना चाहिए शहद।

डायबिटीज में

डायबिटीज के मरीज शहद न खाएं। इसमें पाया जाने वाला फ्रुक्टोज शुगर का सोर्स होता है और यह डायबिटिक लोगों का शुगर लेवल तेजी से बिगाड़ सकता है।

फैटी लिवर से जुड़े रोग में  

जिन लोगों को फैटी लिवर की शिकायत रहती हैं, उन्हें शहद खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज भरपूर मात्रा में होता है।

दांतों-मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं में

शहद में नेचुरल शुगर होता है। इससे दांतों में कैविटी का सामना कर पड़ सकता है। ऐसे में दांतों-मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों इसे खाने से बचना चाहिए।

एलर्जी से पीड़ित लोग

अगर आपको शहद का सेवन करने से स्किन में किसी तरह की कोई समस्या नजर आ रही है, तो आप इसे न खाएं।

पेट से जुड़ी समस्याओं में

कब्ज, पेट में ऐंठन, सूजन और दस्त जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं में शहद भूल से भी नहीं खाना चाहिए। इससे और मुसीबत हो सकती है।

1 साल से कम उम्र में

जिन बच्चों की उम्र 12 महीने से कम होती हैं, उन्हें शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे इंफेक्शन का खतरा बन जाता है।

इन लोगों को भूल से भी शहद नहीं खाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com