गर्मियों में कच्चे अंडे खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान


By Farhan Khan14, Jun 2025 01:23 PMjagran.com

गर्मियों में कच्चा अंडा खाने से बचना

गर्मियों में कई ऐसी चीजें होती है, जिन्हें न खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनसे आपकी तबियत बिगड़ सकती है। इ्न्हीं, चीजों कच्चे अंडे भी शामिल है।

अलग-अलग तरीके से अंडे खाना

अंडा खाने में काफी टेस्टी होता है। नाश्ते में लोग इसे अलग-अलग तरीके से शामिल करते हैं। इसमें ऑमलेट, उबालना और कच्चा खाना आदि शामिल है। इसकी तासीर गर्म होती है।

गर्मियों में कच्चे अंडे खाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में कच्चे अंडे खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अंडों में मौजूद पोषक तत्व

अंडे प्रोटीन, विटामिन-बी12, विटामिन-डी, विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-बी2, विटामिन-बी5, सेलेनियम, आयोडीन, जिंक, फास्फोरस और कोलीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

एलर्जी की समस्या

अगर आप गर्मियों में डाइट में कच्चे खाते हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। इससे आपको एलर्जी हो सकती है। आपको अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।

पाचन हो सकता है खराब

गर्मी के मौसम में अक्सर हमारा पेट खराब हो ही जाता है। वहीं, कच्चे अंडे खाने से यह समस्या विकराल रूप ले सकती है। बेहतर होगा कि आप उबला अंडा या ऑमलेट ही खाएं।

नहीं मिलता पूरा प्रोटीन

जो लोग मसल्स बनाने के लिए अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करना चाहते हैं, तो उन्हें कच्चा अंडा नहीं खाना चाहिए। इससे पूरा प्रोटीन नहीं मिलेगा।

हो जाएगी विटामिन की कमी

जिन लोगों को कच्चा अंडा खाने की आदत होती है। ऐसे लोगों के शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है और आप लंबे समय तक बीमार हो सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com