रोज अचार खाने से हो सकते हैं इन रोगों के शिकार


By Farhan Khan20, Oct 2024 08:00 AMjagran.com

अचार का सेवन

कभी खाना फीका होने तो कभी पराठे के साथ अचार का मजा लेने के बहाने हम अचार को अपने खाने में शामिल कर लेते हैं।

रोज अचार खाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना अचार खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या नुकसान होते हैं? आइए जानें।

हार्ट से जुड़ी समस्याएं

अगर आप रोज अचार खाते हैं, तो इससे हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको कभी-कभार ही अचार खाना चाहिए।

किडनी को नुकसान

अचार में काफी नमक होता है। इसके चलते शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।

बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल

रोजाना अचार खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ सकता है। ऐसे में कभी-कभी ही अचार का सेवन करें। सेहत चकाचक रहेगी।

हो सकती है सूजन

अचार का ज्यादा सेवन करने की वजह से शरीर में सूजन की दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा कि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

एसिडिटी का खतरा

अचार में ज्यादा मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे रोजाना खाने से एसिडिटी और अल्सर होने का खतरा बना रहता है।

इन सभी समस्याओं से बचने के लिए रोज अचार न खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com