मोमोज आज युवाओं से लेकर बच्चों तक सभी की पसंद बन चुके हैं। यह सस्ता और स्वादिष्ट नेपाली स्नैक अब भारत के कई हिस्सों में आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना मोमोज खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है? आइए जानें इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान।
मोमोज में मैदा, तेल और हाई कैलोरी होती है। इनका रोजाना सेवन शरीर में अनावश्यक फैट बढ़ाता है, पेट बढ़ने लगता है और मोटापा तेजी से बढ़ सकता है।
मोमोज का आटा हाई ग्लाइसेमिक होता है, जो शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह गंभीर खतरा बन सकता है।
फ्राइड या तंदूरी मोमोज में फैट और मसाले ज्यादा होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। लंबे समय में यह हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकते हैं।
रोजाना मोमोज खाने से शरीर में टॉक्सिन बढ़ते हैं, जिससे चेहरे पर पिंपल्स, ऑयलिनेस और डलनेस दिखाई देने लगती है।
मैदा पचने में काफी समय लेता है और आंतों में चिपकने की प्रवृत्ति रखता है। रोज मोमोज खाने से गैस, कब्ज, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
मैदा और ओवर ऑयली फूड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करते हैं। इससे व्यक्ति जल्दी सर्दी-जुकाम और संक्रमण का शिकार बन सकता है।
स्ट्रीट मोमोज में अक्सर बासी सब्जियां, जहरीले कलर और खराब तेल का इस्तेमाल किया जाता है। गलत हाइजीन के कारण पेट का इंफेक्शन, उल्टी और डायरिया का खतरा बढ़ जाता है।
रोज मोमोज खाने से ये नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva