लोग अक्सर आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। गर्मी से बचने के लिए आइसक्रीम का सेवन करना नार्मल बात है। आइए जानते हैं कि रात में आइसक्रीम खाने से क्या नुकसान होता है?
कई लोग रात को खाना खाने के बाद आइसक्रीम का सेवन करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।
अध्ययन के अनुसार, आइसक्रीम खाने से वजन बढ़ सकता है। जिसकी वजह से हृदय रोग का खतरा भी हो सकता है।
रात को खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाने से नींद बाधित हो सकती है। आइसक्रीम में चीनी की मात्रा होती है। जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
यदि आप रात में आइसक्रीम खाते हैं तो इसमें मौजूद चीनी की कुछ मात्रा मुंह में रह सकती है, जो दांत के नुकसानदायक हो सकता है।
आइसक्रीम में फ्रक्टोज की मात्रा होती है। रोजाना फ्रक्टोज वाली चीजों का सेवन करने से लिवर डिजीज होने का खतरा बढ़ सकता है।
रात में आइसक्रीम खाने से खराश की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सर्दी का भी खतरा बढ़ सकता है।
रात के समय आइसक्रीम का सेवन करने से खून में गंदगी जमा हो सकती है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण हो सकती है।
लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ