खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Farhan Khan08, Oct 2025 12:02 PMjagran.com

खाने के नियम है जरूरी

कहा जाता है कि जिस तरह से टाइम पर खाना खाना जरूरी है। ठीक उसी तरह से खाने से जुड़े नियम भी फॉलो करना भी बेहद जरूरी है। नहीं, तो सेहत खराब होने में टाइम नहीं लगता।

खाने के बाद चाय पीने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाना खाने के बाद चाय पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पेट में हो सकता है दर्द

जो लोग खाना खाने के बाद चाय पीते हैं, तो इससे उनके पाचन तंत्र को भयंकर नुकसान हो सकता है क्योंकि चाय में कैफीन और टैनिन होता है। इससे आपके पेट में दर्द हो सकता है।

आयरन की कमी

अगर आपको खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत है, तो आज ही इस आदत का त्याग कर दें। इससे आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है क्योंकि यह आयरन के अवशोषण को रोकता है।

दांत खराब होने का खतरा

खाना खाने के बाद चाय पीने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपके दांत खराब हो सकते हैं। चाय में एसिड होता है, जो दांत पर सीधा असर करते हैं। आप ऐसा न करें।

पेट में हो सकती है जलन

खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से आपके पेट में जलन हो सकती है। चाय में कैफीन और एसिड पाया जाता है, जो जलन का कारण बन सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

उड़ सकती है नींद

आपको जानकारी के लिए बता दें कि चाय में कैफीन होता है, जो हमारी नींद पर इफेक्ट डालती है। ऐसे में अगर आप खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, तो इससे आपकी रात में नींद उड़ सकती है।

खाने और चाय के बीच गैप रखें

इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आपको खाना खाने के तुरंत बाद चाय नहीं पीनी चाहिए। आपको कम से कम आधे से एक घंटे का गैप रखना चाहिए। यही हेल्थ के लिए बेहतर है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com