रोजाना शराब पीने से शरीर पर होता है बुरा असर


By Amrendra Kumar Yadav15, Sep 2023 08:00 PMjagran.com

एल्कोहल

यह शराब के लिए बहुत नुकसानदायक मानी जाती है। इसे पीने से शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं।

शराब की लत

कुछ लोगों की शराब पीने की लत लग जाती है, वे रोजाना शराब पीते हैं। इससे उनके शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

नुकसान

अधिक शराब पीने से या रोजाना शराब का सेवन करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं, इसकी चर्चा करेंगे।

मस्तिष्क पर प्रभाव

रोजाना शराब पीने से मस्तिष्क पर इसका बुरा असर पड़ता है। इससे दिमाग संकुचित होता है और सोचने की क्षमता पर बुरा असर होता है।

स्किन डिसऑर्डर

शराब का सेवन अधिक मात्रा में करने से स्किन डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है। इसलिए शराब का सेवन करने से बचें।

इंफर्टिलिटी की समस्या

शराब का सेवन करने से इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। वहीं गर्भवती महिलाओं द्वारा इसका सेवन करने से होने वाले बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।

फैटी लिवर

एल्कोहल का रोजाना सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या होती है, इसका सबसे ज्यादा असर लिवर पर ही पड़ता है।

नींद पर असर

इसके सेवन से नींद प्रभावित होती है, जिसके चलते कई अन्य समस्याएं होती हैं। सही से नींद न आने पर अगले दिन हैंगओवर की समस्या हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com