अगर आप रोजाना नहाते हैं, तो इससे आपके तन और मन दोनों की सफाई हो सकती है। इससे मन भी खुश होता है। सर्दियों में कुछ लोग ठंडे पानी से नहाते हैं। यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि इस दौरान ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाता है।
जो लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन लोगों को सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है।
इन दिनों लोग तेजी से बीपी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे आपका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है।
ठंडे पानी से नहाने पर मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, जिससे दर्द और जकड़न महसूस हो सकती है। अगर आप पहले से ही जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं, तो आपको ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए।
सर्दियों में अगर आप ठंडे पानी से नहाने की गलती करते हैं, तो इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ने का खतरा बना रहता है। यह एक जानलेवा बीमारी है। इससे जान तक जा सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com