लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो आपको हर उम्र की महिला के पास मिल जाएगा। कॉलेज गर्ल्स से लेकर ऑफिस वुमन तक अपने बैग में कई रंगों की लिपस्टिक रखना पसंद करती हैं।
आजकल लड़कियां मेकअप करना भूल सकती हैं, लेकिन लिपस्टिक लगाना नहीं कभी नहीं भूलतीं। मगर क्या आप जानती हैं कि रोज लिपस्टिक लगाने से होंठों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
ऐसे में अगर आप भी उन लड़कियों में से एक हैं, जो हमेशा लिपस्टिक लगाकर रखना पसंद करती हैं, तो आइए जानते हैं रोज लिपस्टिक लगाने के नुकसान।
लिपस्टिक में केमिकल होंठों की नमी छीन सकते हैं, जिससे होंठ रूखे, काले और फटने लगते हैं। अगर आप भी रोज दिनभर लिपस्टिक लगाकर रखती हैं, तो नेचुरल होंठों को खो सकती हैं।
कुछ लोगों को रोज लिपस्टिक लगाने से एलर्जी, जलन व खुजली होने लगती है, क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स होंठों के निखार को छिन लेता है।
अगर आप रोज लिपस्टिक लगाती हैं, तो यह दिनभर में धीरे-धीरे शरीर के अंदर भी जाती है, जिससे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
लिपस्टिक में मौजूद कैडमियम, पैराबेन्स और क्रोमियम शरीर में जहर घोल सकते हैं। इतना ही नहीं, यह कैंसर का कारण भी बन सकता है।
अगर आप ज्यादा लिपस्टिक लगाती हैं, तो इससे होंठों पर काले धब्बे पड़ने लगते हैं। इसलिए ज्यादा लिपस्टिक लगाने से बचें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva