श्वेता तिवारी टीवी की हॉट और हिट अभिनेत्री हैं। जो कि 43 साल की उम्र में भी अपनी हॉटनेस से सोशल पर बवाल मचाए रहती हैं।
अभिनेत्री का इस उम्र में भी ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है। ऐसे में श्वेता फैंस की फैशन क्वीन भी हैं। उनके टोंड फिगर पर हर तरह का ऑउटफिट जचता है।
आज हम आपको श्वेता तिवारी के ट्रेंडी सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ऑफिस में कैरी करके सबकी तारीफ लूट सकती हैं।
हाल में अभिनेत्री रेड कलर के कॉटन सलवार सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। हर बार की तरह श्वेता इस लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
ऑफिस में गर्मी के मौसम में कैरी करने के लिए इस तरह के चिकनकारी प्लाजो सेट सूट भी शानदार रहते हैं। ये एकदम ट्रेडिशनल लुक देते हैं।
आजकल आलिया कट सूट भी काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप अभिनेत्री के सिंपल सोबर सूट को ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं।
यदि आप भी श्वेता तिवारी की तरह लंबी हैं तो इस तरह के कॉटन प्रिंटेड शरारा सूट को ऑफिस में पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।
समर सीजन के लिए ऐसे फ्लोरल प्रिंट स्ट्रैपी अनारकली सूट भी बेस्ट रहते हैं। ऐसे में आप इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं।