पति होंगे लट्टू, इस करवाचौथ बनवाएं Shweta Tiwari जैसे Hot ब्लाउज


By Shradha Upadhyay15, Oct 2024 07:09 PMjagran.com

श्वेता तिवारी ब्लाउज फॉर करवाचौथ

बहुत जल्द सुहागिन स्त्रियों का प्रमुख त्योहार करवाचौथ मनाया जाएगा। ऐसे में आपने भी इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी होंगी। तो चलिए आज हम आपको श्वेता तिवारी के हॉट ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप कॉपी कर सकती हैं।

डीप नेक विद नूडल स्ट्रैप ब्लाउज

अभिनेत्री का डीप नेक विद नूडल स्ट्रैप ब्लाउज बेहद हॉट लग रहा है। इसको आप अपने साड़ी या लहंगे किसी के भी संग पेयर कर सकती हैं।

कोल्ड शोल्डर ब्लाउज

आपको यदि अपने प्लेन साड़ी लुक को स्टाइलिश लुक देना है तो आप श्वेता के इस कोल्ड शोल्डर ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

बिकिनी कट ब्लाउज

एक्ट्रेस का बिकिनी कट ब्लाउज काफी बोल्ड लुक दे रहा है। यदि आप ऐसे ब्लाउज पहनने में कम्फर्टेबल हैं तो आप ऐसा ब्लाउज बनवा सकती हैं।

ब्रॉड नेक ब्लाउज

इस करवाचौथ आप डीवा के जैसे ब्रॉड नेक विद फुल स्लीव्स ब्लाउज में एकदम हुस्न परी दिखेंगी। इसको आप भी रेड साड़ी के साथ पेयर करें।

स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज

यदि आप भी श्वेता तिवारी की तरह करवा चौथ पर ग्लैमरस दिखने का सोच रही हैं, तो आप आज हे टेलर से ऐसा स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज बनवा लें।

वी नेक ब्लाउज

वी नेक ब्लाउज हमेशा फैशन में रहते हैं। इनको आप आसानी से अपने टेलर के पास जाकर स्टिच करा सकती हैं। इस करवाचौथ आप इसे जरूर ट्राई करें।

राउंड नेक ब्लाउज

यदि आपको कुछ समझ नहीं आ रहा हो तो आप इस तरह का राउंड नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसमें आपका लुक गॉर्जियस नजर आएगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ