ब्यूटी विथ ब्रेन हैं Shweta Tiwari, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain20, Jul 2024 02:09 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

शानदार एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा नेपाली, पंजाबी, कन्नड़ और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।

टीवी की प्रेरणा से मिली पहचान

श्वेता तिवारी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सीरियल कसौटी जिंदगी की प्रेरणा के नाम से मिली है। एक्ट्रेस को इस सीरियल में लोगों ने बहुत पसंद किया था।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं श्वेता तिवारी

43 साल की श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं श्वेता तिवारी ब्यूटी विथ ब्रेन का उदाहरण हैं। आज हम आपको उनके एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की हैं श्वेता

श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ था। एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं,पलक तिवारी और रेयांश तिवारी।

मुंबई से की पढ़ाई

श्वेता तिवारी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। एक्ट्रेस ने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के सेंट इसाबेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल से की है।

श्वेता तिवारी का कॉलेज

 स्कूल के बार श्वेता तिवारी ने मुंबई के बुरहारी कॉलेज से बी.कॉम में ग्रेजुएशन किया है। श्वेता तिवारी को हमेशा से ही एक्टिंग में इंटरेस्ट रहा है। 

पढ़ाई के बाद दिया ऑडिशन

कॉलेज की पढ़ाई को पूरा करने के बाद श्वेता तिवारी ने टीवी सीरियल्स के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था।

भोजपुरी सिनेमा में भी किया काम

भोजपुरी सिनेमा में भी श्वेता तिवारी ने शानदार काम किया है। एक्ट्रेस ने खुद के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ