श्वेता तिवारी की बेटी और इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस पलक तिवारी को आज हर कोई जानता है। पलक आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।
पलक तिवारी हमेशा ही अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस रूटीन बताएंगे।
पलक तिवारी के दिन की शुरुआत 2-3 गिलास गर्म पानी के साथ होती है। सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से फैट लॉस जल्दी होता है।
पलक तिवारी को घर का खाना खाना ही पसंद है। एक्ट्रेस रोटी, चावल, रोटी, सब्जी खाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि ये स्किन के लिए भी अच्छा है।
इसके अलावा पलक तिवारी ज्यादा से ज्यादा फल का सेवन करना पसंद करती हैं। वो अपनी छोटी-छोटी भूख को मिटाने के लिए फल खाती हैं।
पलक तिवारी को पिज्जा, आइसक्रीम और चॉकलेट खाना बहुत पसंद है, लेकिन वो चीनी और जंक फूड से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
डाइट के अलावा पलक तिवारी एक्सरसाइज पर भी फोकस करती हैं। वो कार्डियो के साथ साथ वेट ट्रेनिंग भी करती हैं।
पलक तिवारी जिम में बहुत पसीना बहाती हैं। एक्ट्रेस कार्डियो के अलावा भी कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं।