पलक तिवारी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की लाड़ली बेटी हैं। जो कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। आज डीवा इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। उनका हर लुक शानदार होता है। जिसको लेकर वो सेंसेशन बनी रहती हैं।
इसके साथ ही पलक तिवारी ब्यूटी विद ब्रेन भी हैं। जो खूबसूरती और एक्टिंग के साथ पढ़ने-लिखने में भी काफी होशियार हैं। आइए जानें पलक की एजुकेशन।
साल 2000 में जन्मी पलक ने मुंबई के फेमस सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल अपनी स्कूलिंग पूरी की। यानि एक्ट्रेस ने 12th तक की पढ़ाई यहां से की है।
इसके साथ ही पलक ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई में शुरुआत से ही पलक के अच्छे परसेंट आते हैं।
वही पलक ने महज 22 साल की उम्र में काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। आज डीवा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
श्वेता तिवारी की बेटी सलमान खान संग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं।
साल 2021 में रिलीज हुए हार्डी संधू पलक तिवारी का सांग 'बिजली बिजली' काफी पॉपुलर हुआ था।