श्वेता तिवारी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि अपने अबतक कई सीरियल्स, रियलिटी शोज फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
इसके अलावा अभिनेत्री फैशन क्वीन भी हैं। जिनके फैशन सेंस को खूब कॉपी किया जाता है। हर उम्र की महिलाएं श्वेता तिवारी के ऑउटफिट इंस्पिरेशन लेती हैं।
तो आइये आज हम आपको गर्मी के मौसम में श्वेता तिवारी के हल्के सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप समर सीजन में ऑफिस से लेकर कहीं भी पहनकर जा सकती हैं।
गर्मियों के लिए एक्ट्रेस का येलो आलिया कट अनारकली सूट बेस्ट रहेगा। इसे आप ऑफिस या हल्दी फंक्शन कहीं भी पहन सकती हैं।
चिलचिलाती गर्मी के लिए चिकनकारी सूट भी अच्छे रहते हैं। ये लाइट वेट होने के साथ गॉर्जियस लुक देते हैं। एक्ट्रेस का पर्पल सूट काफी खूबसूरत है।
आप इस समर सीजन श्वेता के कॉटन प्रिंटेड शरारा सूट लुक से आइडिया ले सकती हैं। ऐसे सूट आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं।
गर्मियों के मौसम में इस तरह के सिंपल सोबर पेंट सेट सूट काफी शानदार रहते हैं। ये आपको काफी स्मार्ट और कॉम्फर्टेबल फील कराते हैं।
श्वेता तिवारी फ्लोरल प्रिंट स्ट्रैपी सूट में काफी प्रिटी लग रही हैं। समर के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।