साउथ और हिंदी सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस श्रिया सरन ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। श्रिया सरन हमेशा ही अपने लुक्स की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
श्रिया सरन के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको एक्ट्रेस के शानदार साड़ी लुक्स दिखाएंगे।
अगर आप रिसेप्शन पार्टी के लिए साड़ी लुक सर्च कर रहीं हैं तो आप श्रिया सरन के इस गोल्डन साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
फिलहाल रफल साड़ी लुक काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी मैजेंटा कलर की इस रफल साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इस रेड कलर की साड़ी में श्रिया सरन का लुक काफी ज्यादा हॉट लग रहा है। आप इस तरह की रेड साड़ी को किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं।
श्रिया सरन के इस टिश्यू साड़ी लुक को आप फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। टिश्यू साड़ी गर्मी के मौसम में आपको अट्रैक्टिव लुक देगा।
अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप श्रिया सरन की तरह ही फ्लावर वर्क वाली सिल्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप अपने साड़ी लुक में हॉटनेस का तड़का देना चाहती हैं तो आप इस तरह की नेट की साड़ी को कैरी कर सकती हैं।