बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। उन्होंने अपनी कई बेहतरीन गानों से हर किसी का मन मोह लिया है।
श्रेया सिंगर के अलावा फैशन क्वीन भी हैं। उनके पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी शादी के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
श्रेया ने मरुन कलर की हैवी वर्क साड़ी पहनी है, जो उनको स्टिंग लुक दे रही है। इस वेडिंग सीजन आप इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप सिंपल या हैवी साड़ी से बोर हो गई हैं, तो श्रेया की तरह ही पिंक और ग्रीन कलर की प्रिंटेड साड़ी को ट्राई करें। उन्होंने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए जैकेट ब्लाउज और बेल्ट कैरी किया है। ये लुक पार्टी या इवेंट के लिए बेस्ट है।
अगर आप शादी में कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो श्रेया के इस लुक को कॉपी करें। उन्होंने रफल साड़ी को बेहद खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।
व्हाइट कलर की सिक्विन वर्क साड़ी में श्रेया ने फुल स्लीव्स ब्लाउज स्टाइल किया है, जिसमें वह अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट करके महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।
आजकल रेडी टू वियर साड़ियां खूब ट्रेंड में है। इस तरह की साड़ी को कैरी करना और पहनना काफी आसान होता है। इसलिए भी महिलाएं इसे स्टाइल करना पसंद करती हैं।
आप श्रेया की ये सिल्क साड़ी को शादी में पहनकर रॉयल लुक पा सकती हैं। इस तरह की साड़ी हर खास मौके पर परफेक्ट लुक देती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@shreyaghoshal)